फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा प्रशासन : सुरक्षा के लिए नागरिक अस्पताल में लगेंगे अतिरिक्त कैमरे

Thu, 23 Jan 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में चोरी की घटना के बाद जांच करते हुए अ​धिकारीसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में तीन जगहों से हुई चोरी मामले के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। नागरिक अस्पताल में अब हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अस्पताल के अंदर एंट्री स्थल पर भी कैमरे लगेंगे। इसके अलावा शाम पांच बजे के बाद अस्पताल परिसर से अंदर जाने के लिए सिर्फ एक ही गेट खुला रहेगा।
विज्ञापन




इस संबंध में अमर उजाला ने 23 जनवरी के अंक में अस्पताल के 48 हाई क्वालिटी कैमरों में भी कैद नहीं हो सका पाइप चोर... शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी। इसके माध्यम से अस्पताल में लगे कैमरों की खामियों और वार्डों के बाहर कर्मचारियों की तैनाती को लेकर कमियां उजागर की थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए नागरिक अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। वीरवार दोपहर को नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. बुधराम ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त एसएमओ डॉ. गुंजन बंसल और डॉ. रासिद भी शामिल रहे। टीम ने इमरजेंसी वार्ड के सामने सिलिंडर कक्ष का भी निरीक्षण किया, जहां पर चोरी की वारदात हुई। यहां पर टीम ने तकनीशियन से भी पूछताछ की। इसके अलावा रिकॉर्ड जांचा गया।

सर्वे के बाद टीम ने सौंपी रिपोर्ट :

नागरिक अस्पताल में फिलहाल 48 कैंमरे लगे हुए हैं। एसएमओ ने बुधवार को उन जगहों की रिपोर्ट टीम से मांगी थी जहां पर कैमरों में फुटेज कैद नहीं हो रही है। अस्पताल टीम ने सर्वे करके रिपोर्ट एसएमओ को दी। एसएमओ ने रिपोर्ट के आधार पर सर्वे किया, जहां पर कैमरों की जरूरत है।
विज्ञापन


तीन जगहों से हुई है कॉपर पाइपों की चोरी :

नागरिक अस्पताल में चोर ऑक्सीजन सिलिंडर से सप्लाई से जोड़ने वाली पाइपों को चुराकर ले गए थे। इसका पता मंगलवार सुबह पता चला था जब ऑक्सीजन प्लांट में दिक्कत आई थी। जब कर्मचारी सिलिंडर से सप्लाई शुरू करने के लिए पहुंचे तो पाइपें गायब थीं।



वर्जन : नागरिक अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जाएगा। शाम के समय अतिरिक्त रास्तों को बंद किया जाएगा और मुख्य रास्ता ही खुला रखा जाएगा। इसके अलावा जहां पर जरूरत है वहां पर कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें