फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई, नोटिस चस्पाया

Sun, 11 May 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करते जिला योजनाकार विभाग के कर्मी।
विज्ञापन
टोहाना। शहर में अवैध कॉलोनियों को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लिखित शिकायत के बाद एसडीएम टोहाना प्रतीक हुड्डा के निर्देश पर जिला योजनाकार विभाग ने चार अवैध कॉलोनियों को नोटिस दिया गया है। इनमें से दो कॉलोनियों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन कालोनियों में अवैध निर्माण किया गया तो डेवलपमेंट ऑफ अर्बन एक्ट 1975 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि रतिया रोड पर बनी देव रचना लोक के पीछे कुछ लोगों द्वारा अवैध कॉलोनी काटे जाने की शिकायत ई-मेल के माध्यम से आई थी। एसडीएम ने बताया कि रतिया रोड पर देव रचना के पीछे, बाईपास पर बस स्टैंड के साथ, बस स्टैंड के पीछे व डीएवी स्कूल के पास अवैध कालोनी की जानकारी सामने आने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें