फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के चक्का जाम की घोषणा के बाद हरकत में आया प्रशासन

विज्ञापन
फतेहाबाद में लाल बत्ती चौक स्थित पार्क में अनशनस्थल पर प्रवीन काशी से बातचीत करते एसडीएम व सीएम? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद औरर सिरसा जिले को नशामुक्त करने को लेकर प्रवीन काशी का अनशन मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। जिला प्रशासन द्वारा विशेष जाने बनाने के मामले में की जा रही ढुलमुल कार्रवाई से खफा साझा प्रयास कमेटी ने बुधवार को चक्का जाम की चेतावनी दी जिसके बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। उपायुक्त फतेहाबाद के दिशा निर्देश पर एसडीएम सरजीत नैन और सीएमओ डॉ. गिरीश अनशन पर बैठे प्रवीण काशी से बातचीत करने पहुंचे और भरोसा दिलाया कि आचार संहिता लगने से पहले विशेष जोन की घोषणा हो जाएगी। एसडीएम ने प्रवीन काशी को बताया कि मंगलवार सुबह ही प्रिंसिपल सेक्रेटरी की टेबल पर विशेष जोन की फाइल पहुंच गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन

आचार संहिता से पहले घोषणा नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज
साझा प्रयास कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अंगद ढिंगसरा ने कहा कि यदि आचार संहिता लगने से पूर्व विशेष जोन की घोषणा न की गई तो कमेटी द्वारा आंदोलन को तेज करने की घोषणा की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद काशी ने कहा कि चिट्टे और केमिकल नशे से तंग फतेहाबाद की माताओं, बच्चों, बहनों और युवाओं द्वारा चक्का जाम अहिंसक तरीके से किया जाएगा। यह जाम सांकेतिक होगा और यदि उनकी मांग पूरी न हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर पूनम चंद रत्ति, अंगद ढिंगसरा, सैन समाज के प्रधान शंकर लाल, निर्मल सिंह पिलछियां, सतनाम सिंह पिलछियां, सरोज सुथार, इंद्रा ढिंगसरा, राजेश, अनिल, सुनील, राम सिंह, संग्राम, ममता, अमरपति, विमला, स्वर्ण, सुनील, सुखबीर, सुरेन्द्र, प्रवीन, गजेन्द्र, भागमल, राजकुमार, इन्द्रजीत, परमजीत, दीपक तामसपुरा, पुनीत ढिंगसरा के साथ अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अनशन स्थल पर जा कर प्रवीण काशी को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें