फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने जन-प्रतिनिधियों से की स्वच्छता में सहयोग की अपील

Wed, 13 Jul 2016 12:18 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जिला को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए अपना सकारात्मक सहयोग दें। जिला को आगामी 30 सितंबर तक संपूर्ण स्वच्छ किया जाना है। डॉ. आभीर मंगलवार को भट्टू के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में खंड के पंच-सरपंचों को संबोधित कर रहे थे।
 

  उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरियाणा को दिसंबर 2017 तक संपूर्ण स्वच्छ बनाया जाना है। जिला फतेहाबाद को दिसंबर 2016 तक स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा गया है, परंतु आमजन के सहयोग से जिला फतेहाबाद को 30 सितंबर 2016 तक ही खुले में शौच मुक्त जिला बनाया जाएगा। जिन घरों में शौचालय नहीं है, उन घरों में नये शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार भी बीपीएल परिवारों को शौचालय के निर्माण के लिए 12 हजार रुपये का अनुदान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


    डॉ. आभीर ने कहा कि गांव में 11 से 21 सदस्यों की एक निगरानी कमेटी का गठन किया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी वर्कर, एनजीओ, रिटायर्ड सैनिक, शिक्षक को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निगरानी कमेटियां सुबह प्रभात फेरियां निकालेगी और खुले में शौच करने वाले लोगों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देगी। नगराधीश सुरेंद्र पाल ने कहा कि अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में देशभर के 122 उपायुक्तों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें दिसंबर 2016 तक जिला को स्वच्छ करने का लक्ष्य दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें