फतेहाबाद एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम शहर के मिनी बाईपास पर गश्त कर रही थी। इस दौरान बिगड़ रोड की तरफ मोटरसाइकिल सवार तीन युवक जा रहे थे। टीम को देखकर तीनों युवक वापस मुड़ने लगे। टीम ने शक के आधार पर तीनों युवको को काबू कर लिया।
फतेहाबाद के मिनी बाईपास पर एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने गश्त के दौरान तीन युवकों को गांजा के साथ पकड़ा है। मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों के पास से पुलिस ने तीन किलो 170 ग्राम गांजा बरामद किया है पकड़े गए आरोपी तस्कर कुलदीप उर्फ दीप उर्फ फीगो निवासी वार्ड न. 2 भुना व विक्रम उर्फ टिटु निवासी उकलाना जिला हिसार और मनजीत उर्फ घोड़ा निवासी भुना के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम शहर के मिनी बाईपास पर गश्त कर रही थी। इस दौरान बिगड़ रोड की तरफ मोटरसाइकिल सवार तीन युवक जा रहे थे। टीम को देखकर तीनों युवक वापस मुड़ने लगे। टीम ने शक के आधार पर तीनों युवको को काबू कर लिया। युवकों के पास बरामद बैग में से तीन किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि यह गंजा तीनों का है और इसे बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। फिलहाल टीम ने तीनों के लाभ मामला दर्ज करके मुख्य सप्लायर की तलाश शुरू कर दिया।