फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद ने अभियान चला शहर में 8 जगह पर रोपे एक हजार पौधे

Thu, 30 Jul 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पौधरोपण करते हुए नगर परिषद चेयरमैन स्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से नगर परिषद ने वीरवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आठ प्रमुख स्थानों पर एक हजार पौधे लगाए। अभियान की शुरुआत मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क से नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची तथा कम्युनिटी सेंटर, बीघड़ रोड से डीएमसी प्रवीण ने की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क और आसपास के पार्कों में 200, बीएसएनएल के सामने ग्रीन बेल्ट में 200, हेरिटेज पार्क पुरानी तहसील चौक में 100, रानी लक्ष्मी बाई पार्क गौशाला रोड में 100, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 100, राजकीय संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 100, कम्युनिटी सेंटर बीघड़ रोड में 100 तथा सेक्टर-3 ग्रीन बेल्ट व हिसार चुंगी क्षेत्र में 100 पौधे लगाए गए।
नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब सभी लोग पौधों की नियमित देखभाल भी करें। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया ताकि शहर का वातावरण स्वच्छ और हराभरा बना रहे। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, डीएमसी प्रवीण, सौरभ, महेश कुमार, रोहताश तथा तकनीकी शाखा के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें