फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकार पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया

Tue, 07 Oct 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
हरियाणा गवर्मेंट मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्य नारेबाजी करते हुए । स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अपने चहेते ठेकेदारों को खुश करने और अपनी जेबों को भरने को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ठेकाप्रथा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं जबकि पिछले 12 सालों से विभाग के कर्मचारी उस काम को बखूबी कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह आरोप हरियाणा गवर्मेंट मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन राज्य उपाध्यक्ष धर्मपाल दरियापुर ने लगाया। वह मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक का संचालन शाखा सचिव राणा पंवार ने किया। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने शहीदों को नमन किया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सभी ने उनकी प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

धर्मपाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षो से जिस मुख्य जलघर के लिए कर्मचारी दिन रात एक किए हुए हैं। विभाग द्वारा उस जलघर को अब 12 एमएलडी से बढ़ाकर 35 एमएलडी करके निजी हाथों में सौंपने के लिए ठेके का टेंडर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें