फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोहतक और चरखी दादरी के ध्यानार्थ...........चोरी और धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। थाना शहर पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी से जुड़े मामले में चरखी दादरी जिले के गांव पिचोपा खुर्द निवासी सुनील उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस ने 11 अक्तूबर 2024 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि रोहतक के नया पड़ाव कक्षेात्र निवासी व्यापारी पुरुषोत्तम जिंदल ने शिकायत में बताया कि वह टोहाना की पुरानी अनाज मंडी में मैसर्स सपना इंटरप्राइजेज नाम से चावल का व्यापार करते हैं। उनके पास चरखी दादरी जिले के बिरही कलां गांव निवासी ड्राइवर आनंद कार्यरत था। पिछले वर्ष 8 अक्तूबर को शिकायतकर्ता को दो व्यापारियों की ओर से लगभग 9.46 लाख रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई थी, जिसे उन्होंने अपनी दुकान की अलमारी में सुरक्षित रख दिया था।
शाम करीब 8 बजे जब वह नीचे चाय पीने गए, तो पीछे से ड्राइवर आनंद ने मौके का फायदा उठाते हुए अलमारी से नकदी चोरी कर फरार हो गया। कई बार फोन करने के बावजूद उसने कॉल रिसीव नहीं की और बाद में फोन बंद कर लिया। अगले दिन शिकायतकर्ता ने अपने परिचितों के साथ आनंद के घर कलानौर जाकर जांच की परंतु वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें