फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट करने का आरोपी दिल्ली से काबू

Tue, 16 Dec 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने मोटिवेशनल स्पीकर महिला की सोशल मीडिया आईडी पोस्ट पर आई एम सिद्धू आईडी से अश्लील कमेंट करने के मामले में आरोपी सिद्धांत आनंद (23) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से आईडी पर कमेंट करने के लिए प्रयोग किया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया हैं। आरोपी ईस्ट दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। आरोपी बीएसई इन होटल मैनेजमेंट का छात्र है। जांच अधिकारी के अनुसार शहर निवासी महिला ने एक दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी थी।
पीडि़त महिला में बताया कि वह महिला सशक्तीकरण के विषय पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालती है ताकि महिलाओं को समाज में बराबर का हक मिले। आरोपी सिद्धांत आनंद ने उसके डिजिटल प्लेटफार्म पर आई एम सिद्धू आईडी से अश्लील टिप्पणी करने उनकी छवि खराब करने, महिलाओं को नीचा दिखाने की नियत से लैंगिक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच अधिकारी पीएसआई रजत कुमार ने बताया कि आरोपी सिद्धांत आनंद ने पूछताछ की तो उसने बताया कि पुरुषवादी सोच के कारण वह महिलाओं को पुरुष से आगे नहीं देख सकता। इसके चलते उसने ये टिप्पणी की थी। पुलिस आरोपी सिद्धांत आनंद को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें