फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुत्तों के लिए शेल्टर हाउस बनाने के निर्देश, सीसीटीवी से रखनी होगी निगरानी

Tue, 16 Dec 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। आवारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्य
विज्ञापन
फतेहाबाद। आवारा कुत्तों के टीकाकरण और बधियाकरण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एडीसी अनुराग ढालिया ने बैठक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्य को समुचित रूप से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अन्य विभागों के साथ तालमेल बनाकर कार्य पूरा करें और कोई लापरवाही न बरती जाए। शेल्टर हाउस स्थापित करके सीसीटीवी कैमरें लगवाने और निगरानी की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एडीसी ने निर्देश दिए कि स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखी जाए। जिला स्तर पर ज्वाइंट टास्क फोर्स और जिला निगरानी कमेटी गठित की गई है, जो कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने अधिकारियों को रिपोर्ट अपडेट करने और कार्य में प्रगति लाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


एजेंसी कर्मचारी अब तक फतेहाबाद में 2700 आवारा कुत्तों का टीकाकरण और बधियाकरण कार्य पूरा कर चुकी है। बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीडीएएच डॉ. सुखविंद्र सिंह, टीएम सुरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

-

नगर परिषद में ही कुत्तों का जमावड़ा

बैठक में एडीसी ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ मंगलवार को नगर परिषद परिसर में कुत्तों का झूंड घूमता दिखाई दिया। इसके अलावा शहर के सार्वजनिक पार्कों के भी यही हालात हैं। शहर में आए दिन लोगों को कुत्ते काटने के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तीन दिन पहले सात साल के बच्चे के काटने का मामला सामने आया है। 4 कुत्तों ने बच्चे के कई जगह से काट लिया था।

-

अमर उजाला ने उठाया मुद्दा

शहर में कुत्तों का आतंक व बेसहारा पशुओं के सड़क पर घूमने के के मुद्दे को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से उठाया है। गली में खेल रहे बच्चे को 4 कुत्तों ने नोचा शीर्षक खबर को भी गंभीरता से प्रकाशित किया गया है। इसके बाद से प्रशासन हरकत में आया है और अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

फतेहाबाद। आवारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें