फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर के मालिक पर लगाया रुपये हड़पने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के दमकौरा रोड की रहने वाली एक छात्रा ने कोचिंग सेंटर के मालिक पर उधार में लिए दो लाख रुपये वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पर रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साक्षी भुटानी ने बताया कि वह वह वर्ष 2013-2014 में सैनी मोहल्ला के रहने वाले स्वर्ण सिंह के कोचिंग सेंटर पर बैंक की कोचिंग के लिए जाती थी। उस समय उसकी स्वर्ण सिंह से जान-पहचान भी हुई। उसने बताया कि 14 मार्च 2017 को आरोपी ने उससे घरेलू कार्यों के लिए दो लाख रुपये की मांग की। उसने उसी दिन बैंक से निकालकर उसे दो लाख रुपये दे दिए। उसने बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि हर 6 माह बाद उन्हें दो रुपये प्रति सैकड़ा के हिसाब से ब्याज भी देगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने 6 महीने बीत जाने पर भी पैसे नहीं दिए और टाल मटोल करता रहा। उसने बताया कि जब 26 नवंबर को आरोपी को फोन किया तो वह पैसे देने की बजाय गालियां देने लगा और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने बताया कि आरोपी ने दो लाख रुपये न देकर अमानत में खयानत की है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 420, 406, 506, 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें