फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और कार में टक्कर में किसान की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे परिजन। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर बाइक और कार की टक्कर में धान बेचकर घर जा रहे किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान गांव हिजरावां निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे में उसके एक साथी केसर सिंह भी घायल हो गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन केसर सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह उसकी जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। मंगलवार को वह फसल लेकर मंडी में आया था और देर रात को फसल बेचने के बाद जब वह गांव की ओर बाइक पर जा रहे थे तो सिरसा रोड पर होटल पाली के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दर्शन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल केसर सिंह व दर्शन सिंह के शव को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें