फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 16 लाख रुपये ठगी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कनाडा में रहने वाले रिश्तेदार के दुर्घटना में घायल होने और उसकी मदद के नाम पर धोखाधड़ी से गांव अहली सदर के एक व्यक्ति से 16 लाख रुपये हड़पने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक युवक को बिहार से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान संजय कुमार उर्फ कालू, निवासी मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी को फतेहाबाद पुलिस द्वारा ट्रांजिट कस्टडी में लिया गया है। पुलिस जांच में अभी तक सामने आया है कि संजय कुमार के बैंक खाते में 16 लाख रुपये की राशि आई थी और उसने अपने खाते को बिहार के ही रिंकू नाम के व्यक्ति को सात हजार रुपये में बेचा था। साइबर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 11 जनवरी 2024 को गांव अहली सदर निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार जनवरी 2023 में उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसका भतीजा हैप्पी जो कि कनाडा में रहता है, उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसे पैसों की जरूरत है। इस दुर्घटना में एक अंग्रेज, उसकी पत्नी व बच्चे को काफी चोटें आई है। हैप्पी को अगर पुलिस से छुड़ाना है तो उसे पैसे भेजने पड़ेंगे। इस तरह आरोपी ने उसे झांसे में लेकर उससे कुल 16 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब एक आरोपी को काबू किया है। पूछताछ में मामले में अन्य लोगों के शामिल होने का खुलासा होगा।

सिरोही। सिरोही जिला कलेक्टर से गरासिया समाज विकास सेवा समिति प्रतिनिधिमंडल, मेडिकल कॉलेज स्टूडे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें