फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी का आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर अपराध थाना पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी के पुराने मामले में जिला गुरुग्राम के ग्राम जमालपुर निवासी संजीव कुमार उर्फ संजय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि तहसील रतिया निवासी जसप्रीत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। जसप्रीत ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर 2024 को शिकायतकर्ता को अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर जॉब के लिए एक लिंक भेजा गया।
लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां उसे होटलों की रेटिंग देने और व्हाट्सएप ग्रुप फॉलो करने जैसे कार्यों के बदले रुपये कमाने का लालच दिया गया। शुरू में छोटे टास्क पूरे करने पर शिकायतकर्ता के खाते में 200 रुपये भेजे गए, जिससे वह विश्वास में आ गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों के माध्यम से एक लाख रुपये की ठगी की। आरोप लगाया कि जब शिकायतकर्ता ने बड़ी राशि जमा करने के बाद निकासी का प्रयास किया, तो उनसे डेढ़ लाख रुपये निकासी फीस मांगी गई, जिससे उसे ठगी का एहसास हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें