फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन रहा जारी

विज्ञापन
कुलां में कार्यक्रम स्थल के बाहर धरना देते हुए ग्रामीणसंवाद
विज्ञापन
कुलां। रतिया रोड पर स्थित निजी पैलेस में आयोजित सभा के दूसरे दिन भी धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में बजरंग दल व गोरक्षा दल की उपस्थिति में ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गईं। कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की आड़ में आयोजक भोले भाले लोगों को बरगला कर जबरन ईसाई धर्म में शामिल कराया जा है।
विज्ञापन

टोहाना से डीएसपी उमेद सिंह, टोहाना थाना प्रभारी शादी राम, जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व कुलां चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया।

कार्यक्रम में जाने से रोकने पर भड़के ग्रामीण
एकत्रित हुए ग्रामीण जब कार्यक्रम में पहुंचे तो गेट पर ही रोक लिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान बजरंग दल फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष अंकित बालोटिया, गो रक्षा दल हरियाणा के जोन अध्यक्ष राजेंद्र काला व ग्रामीण लाली मंडेरना, बाजू, जगदीश लहरियां, जितेंद्र कुलां, जीता रसूलपुर, अजय आदि ने कहा कि ये एक धार्मिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा क्षेत्र के गांवों में पोस्टर लगा कर, लोगों को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में इस धार्मिक कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है, लेकिन ईसाई धर्म के लोगों की ओर से उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोकना संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

निगरानी के लिए चार प्रदर्शनकारी कार्यक्रम में शामिल हुए
इस पर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने 4 पुलिसकर्मियों के साथ चार प्रदर्शनकारियों को कार्यक्रम में शामिल करवाया। उन्होंने कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन को लेकर निगरानी रखी गईं। अन्य प्रदर्शनकारियों ने पैलेस के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। सुबह से शाम तक चले कार्यक्रम के दौरान पूरा समय आसपास के ग्रामीण पैलेस के बाहर डटे रहे। भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते शाम को कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें