फतेहाबाद। नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से एक लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान आशु वाजपेयी निवासी गाजिया खेड़ा, जिला उन्नाव, यूपी के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि थाना शहर टोहाना पुलिस ने 28 जुलाई 2023 को वार्ड 7 निवासी ईशा रानी की शिकायत पर केस मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) का नाम लेकर ठग ने अपने आपको मैनेजर बताकर उसे नौकरी देने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए थे। इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है।