फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच रैकेट में गिरफ्तार महिला को कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच करने वाले अंतर राज्य रैकेट का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार नर्स को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें हरियाणा व पंजाब में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सिविल सर्जन की टीम द्वारा अंतर राज्य भ्रूण लिंग जांच के एक रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। इस रैकेट में रतिया के गांव कालोठा के पति पत्नी के अलावा गांव बबनपुर ढाणी का एक व्यक्ति शामिल था साथ ही पंजाब के भिखी कस्बे के एक व्यक्ति के शामिल थे। पुलिस द्वारा सिविल सर्जन की शिकायत पर चारों लोगों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा इस रैकेट का गिरोह के अन्य सदस्यों की जांच करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। रतिया तथा आसपास के गांव में रेड मारने के अलावा पंजाब के बोहा बुढलाडा और भिखी आदि गांवों में भी छापे मारे है। इस मामले में गिरफ्तार की गई महिला को आज कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें