जिले में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है। नए मरीजों की संख्या कम हो रही है। आंकड़ा शून्य रहने के एक दिन बाद बुधवार को जिले में 11 नए केस मिले है। बुधवार को जिले में 965 कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में चार छात्र व एक शिक्षिका समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 4659 हो गई है। बुधवार को चार मरीज ठीक हुए है। जिले में फिलहाल अब 41 मरीज सक्रिय है। दिसंबर माह में जिले में 16 मौतें हुई है, कुल मौतें 116 हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के भट्ठा कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद के निजी स्कूल की छात्रा व शिक्षिका, एसबीआई कर्मचारी, रतिया के वार्ड नंबर 11 निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, गांव एमपी सोत्तर की छात्रा, गांव रामपुरा निवासी 40 वर्षीय महिला, भूना के निजी स्कूल की छात्रा, भूना के कंबोज कॉलोनी निवासी युवती, गांव खाबड़ा कलां की छात्रा, टोहाना के गिलांवाली ढाणी निवासी 23 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
यूके से 15 और पहुंचे 27 हुई संख्या
जिले में यूके से 15 और यात्रियों के पहुंचने की सूचना स्वास्थ्य विभाग के पास आई है। पहले 12 यात्रियों की सूचना आई थी जिनके सैंपल लिए जा चुके है। अब 15 यात्रियों को ट्रेस करने का काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ये लोग यूके जिले में आए है। इनके सैंपल लेकर सर्विलांस पर रखा जाएगा।
जिले में अगर नवंबर और दिसंबर माह में यूके से यात्री आया है तो इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना का नया स्ट्रेन 70 फीसदी तेजी से बढ़ता है। बचाव में ही सुरक्षा है। -डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।