फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: एक किलो 442 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, सिरसा रोड पर मदान ढाबा के पास पुलिस टीम ने की कार्रवाई

Wed, 16 Sep 2026 12:29 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार ने बतया कि पुलिस चौकी बस अड्डा फतेहाबाद के ईन्चार्ज पीएसआई सुमित कुमार 15 सितंबर को अपनी टीम के साथ थाना रोड क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम को लेकर मौजूद थे।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस चौकी बस अड्डा फतेहाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 442 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। मामले में आरोपी मिथिलेश सिंह निवासी गांव श्रीपुर बासा, जिला मधेपुरा बिहार, हाल सिरसा रोड फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार ने बतया कि पुलिस चौकी बस अड्डा फतेहाबाद के ईन्चार्ज पीएसआई सुमित कुमार 15 सितंबर को अपनी टीम के साथ थाना रोड क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम को लेकर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक सिरसा रोड की तरफ से शहर फतेहाबाद की ओर गांजा लेकर आ रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत सिरसा रोड पर कार्रवाई शुरू की। मदान ढाबा के नजदीक बताए गए हुलिये का एक युवक हाथ में काला पॉलीथिन लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा, जिसे टीम ने तत्परता से काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद काले पॉलीथिन से 1 किलो 442 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा नम्बर 407 दिनांक 15.09.2026 धारा 20बी-61-85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ममाले की गहनता से जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें