फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डेयरी संचालक से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। थाना आजाद नगर पुलिस ने डेयरी संचालक से भैंस खरीद धोखाधड़ी से 24 लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपी खन्ना लुधियाना निवासी प्रीतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांचकर्ता मुख्य सिपाही जगतार सिंह ने बताया कि थाना आजाद नगर में डेयरी संचालक गांव गंगवा निवासी सुरेंद्र सिंह ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ भैंस खरीद में धोखे से 24 लाख रुपये की ठगी के बारे में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने रेलवे फाटक गंगवा के पास डेयरी की हुई है। खन्ना निवासी बेनीपाल और रूपेन्द्र अपने साथियों सहित उसकी डेयरी से भैंस खरीद कर ले जाते रहते हैं।
इन्होंने 22 फरवरी 2020 को 30 भैंस ताजा ब्याई हुई बच्चों सहित लेकर गए थे, जिनकी कीमत 30 लाख रुपये गाड़ी के किराये सहित थी। उपरोक्त ने मौके पर 6 लाख रुपये का भुगतान किया और कहा कि बकाया बाद में दे देगे। बाद में पैसे मांगने पर उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे और भैंस खरीद के धोखे से 24 लाख रुपये ठग लिए। जांचकर्ता जगतार सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी प्रीतपाल भैंस खरीदने में खन्ना निवासी बेनीपाल और रूपेन्द्र के साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें