फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पथराव कर और धमकाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने वाल्मीकि मंदिर नजदीक क्षेत्र में पत्थरबाजी कर दहशत फैलाने के एक मामले में एक व्यक्ति को काबू कर तफ्तीश में शामिल किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपांशु के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी निरीक्षक प्रह्लाद ने बताया कि पुलिस ने 31 दिसंबर 2024 को गुप्ता कॉलोनी निवासी सुखदेव की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वोनी, दीपांशु और सूरज ने रात के समय उसके घर के बाहर पथराव कर जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने पहले भी शहर में झगड़े और मारपीट कर दहशत फैलाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को तफ्तीश में शामिल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पूछताछ के बाद नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें