टोहाना। दमकोरा रोड स्थित ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा में कुल 23 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे, जबकि 34 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाए।
कक्षा 10 की टॉपर रिया मेहता रहीं। उन्होंने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे टोहाना ब्लॉक में प्रथम स्थान पाया। वृष्टि, रूजल द्वितीय और नमन कांसल तृतीय रहे। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी शानदार उपलब्धि हासिल की।
कक्षा 12वीं में कुल नौ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 19 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। 12वीं कक्षा में कला वर्ग में श्रेया ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर पूरे टोहाना ब्लॉक में प्रथम स्थान पाया। चार्वी ने द्वितीय, गरिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग के छात्रों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
अर्शी प्रथम रहीं। उन्होंने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जैसमीन दूसरे और सक्षम तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में रितिका ने 92 प्रतिशत अंक पाए। स्मृति द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं। विद्यालय प्राचार्य राजन दूबे और स्कूल चेयरमैन प्रदीप कुमार मड़िया ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई दी।
होली विजडम काॅन्वेंट स्कूल लाली में रिया प्रथम
रतिया। होली विजडम काॅन्वेंट स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा रिया ने 92.9 प्रतिशत अंक से प्रथम स्थान पाया। 88 प्रतिशत अंक हासिल कर सिमरन ने द्वितीय और 85 प्रतिशत अंक से स्नेहा ने तृतीय स्थान पाया। अभिनव, स्नेहा, तमन्ना, अरशदीप और सिमरन ने बोर्ड मेरिट प्राप्त की। 28 बच्चों ने 90 से अधिक अंक पंजाबी में और 85 से ज्यादा सामाजिक विज्ञान में पाए। स्कूल के 13 बच्चों ने बोर्ड मेरिट प्राप्त की और 24 बच्चों ने 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाए। कक्षा 12वीं में पलक ने 83 प्रतिशत अंक से कला वर्ग और सुप्रिया और रेनू ने 80 प्रतिशत अंक विज्ञान वर्ग में प्राप्त किए। विद्यालय चेयरपर्सन राजकुमार, प्राचार्य नवजोत ने सभी अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन से वीरेंद्र, कृष्ण प्रताप, पुनीत मेहता, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।