फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। महिला थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी नरेश कुमार निवासी क्योड़क, जिला कैथल को गिरफ्तार किया है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा ने बताया कि पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपी का उसके मोहल्ले में आना-जाना था। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से तथा व्हाट्सएप स्टेटस पर पीड़िता की अश्लील फोटो/वीडियो वायरल कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। इस बारे में पुलिस ने 13 मार्च 2026 को प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें