फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हादसा: जाखल-कुलां रोड पर पिकअप से टकराई आल्टो कार, दो चचेरे भाईयों की मौत; जीजा बाल-बाल बचा

Sat, 14 Dec 2024 11:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

परिजनों के अनुसार कुलदीप कुमार गांव में ही दुकान चलाता था जबकि बंटी मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा था। कुलदीप विवाहित था, उसके तीन साल का बेटा भी है। वहीं, बंटी अविवाहित था। उसका बड़ा भाई भारतीय सेना में सैनिक है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में जाखल-कुलां रोड पर बने रेलवे ओवर ब्रिज से उतरते समय शुक्रवार देर रात पिकअप और ऑल्टो कार की टक्कर में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। उनके साथ सवार उनका जीजा बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव म्योंद कलां निवासी 30 वर्षीय कुलदीप कुमार और 20 वर्षीय बंटी दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। रात करीब 11 बजे वह अपने जीजा गांव हिजरावां निवासी सुनील को लेने जाखल आए थे। कार को कुलदीप कुमार चला रहा था। जीजा को बस स्टैंड से लेने के बाद तीनों आल्टो कार में सवार होकर जाखल से गांव म्योंद कलां की ओर निकले थे।

इसी दौरान जाखल-कुलां रोड पर बने रेलवे ओवर ब्रिज से उतरते समय सामने से आ रहे किसी वाहन की लाइट कुलदीप की आंखों में पड़ी। इससे संतुलन बिगड़ गया और कार की पिकअप के साथ टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार चालक कुलदीप कुमार और उसके साथ आगे की सीट पर बैठे बंटी की मौत हो गई जबकि उनका जीजा सुनील बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कुलदीप कुमार गांव में ही दुकान चलाता था जबकि बंटी मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा था। कुलदीप विवाहित था, उसके तीन साल का बेटा भी है। वहीं, बंटी अविवाहित था। उसका बड़ा भाई भारतीय सेना में सैनिक है। थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें