फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद से भट्टू जा रहे दो दोस्तों के बाइक को वाहन चालक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टू कलां। फतेहाबाद से बाइक पर सवार होकर भट्टू जा रहे दो दोस्तों की गांव ढिंगसरा-मानावाली के बीच वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से मिली सूचना के अनुसार भट्टू कलां निवासी 38 वर्षीय बलदेव और गांव पीलीमंदोरी निवासी 25 वर्षीय अशोक कुमार शनिवार को किसी काम से फतेहाबाद आए हुए थे। वह शाम को बाइक पर वापस भट्टू की तरफ जा रहे थे। गांव ढिंगसरा-मानावाली के पास किसी वाहन के चालक ने इनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर जा गिरे। अशोक तो बाइक से करीब दस फुट दूर गिरा हुआ था।
विज्ञापन

दोनों को राहगीरों ने बोलेरो में डालकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर भट्टू थाना पुलिस भी फतेहाबाद नागरिक अस्पताल पहुंची। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन देर रात को फतेहाबाद पहुंचे। बलदेव विवाहित था जबकि अशोक अविवाहित था। बलदेव के 10 साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें