फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा को छोड़ने जा रही एंबुलेंस व कार की भिड़ंत

Sat, 05 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को चौक में एंबुलेंस व सिरसा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


ठुंईया निवासी सुलोचला की फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। शनिवार दोपहर को एंबुलेंस जच्चा बच्चा को छोड़ने के लिए ठुंईया जा रही थी।

सिरसा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने भट्टू चौक पर एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चौक में ही पलट गई। आस पास मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


चालक को मामूली चोटें आई है। वहीं एंबुलेंस में सवार सभी लोग हादसे में बाल बाल बच गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें