भूना।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राजकीय महाविद्यालय भूना की नई इकाई की टीम। प्रवक्त
भूना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से राजकीय महाविद्यालय भूना की नई इकाई की घोषणा की गई। इसमें स्नेहलता को इकाई अध्यक्ष और पंकज कुमार को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए विद्यार्थियों को नियुक्त किया गया।
घोषित कार्यकारिणी में भाविका व श्रवण कुमार को उपाध्यक्ष, विवेक व हिम्मत को सहमंत्री, राजीव को एसएफडी संयोजक तथा आदित्य को एसएफडी सह संयोजक बनाया गया। इसी प्रकार खुशबू को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, जबकि बबिता व मोनिका को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। सुंदर को खेलो भारत संयोजक और मौसम को सह संयोजक नियुक्त किया गया।
वहीं अनिशा को एसएफएस संयोजक, खुशबू रानी को एसएफएस सह संयोजक, प्रियांशु को एनएसएस संयोजक तथा संदीप को एनएसएस सह संयोजक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कु. रानी, दिव्या, ज्योति, मनीषा, ममता और अमनदीप को शामिल किया गया।
इस अवसर पर फतेहाबाद विभाग संयोजक बलविंद्र ने नए कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर मंत्री कैफ, नगर सहमंत्री अक्षय शर्मा, नगर कार्यालय मंत्री कपिल बिश्नोई, निखिल बोस्ती, प्रियंका, कु. ममता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।