फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षा अध्यापक नियुक्त करने की मांग

Sat, 31 Oct 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बैठक करते पदा​​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को खेलों का नियमित प्रशिक्षण देने के लिए शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की नियुक्ति की मांग उठी है। जागो संस्था ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मांग पत्र भेजकर प्राथमिक शिक्षा में खेलों को नियमित हिस्सा बनाने और इसके लिए अलग बजट निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन

जागो संस्था ने मांग पत्र में बताया कि प्रदेश में कुल 8676 प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें से 1420 को मॉडल प्राइमरी स्कूल बनाया गया है। इसके बावजूद प्राथमिक स्तर पर बच्चों को विभिन्न खेलों का नियमित प्रशिक्षण देने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। संस्था का कहना है कि खेल प्रतिभाओं को निखारने की शुरुआत छोटी उम्र से होनी चाहिए।
प्राथमिक कक्षाओं में खेलों की बुनियादी जानकारी और प्रशिक्षण मिलने से बच्चों की रुचि विकसित होगी। इससे प्रतिभाशाली बच्चों की समय रहते पहचान भी हो सकेगी। संस्था ने सुझाव दिया कि शुरुआत में खेल नर्सरियों की तर्ज पर प्राथमिक स्कूलों में अनुबंध आधार पर शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की नियुक्ति की जा सकती है।
विज्ञापन

मांग पत्र पर जागो संस्था के प्रधान एवं स्टेट शिक्षक अवॉर्डी देवेंद्र दहिया, सचिव एवं स्टेट शिक्षक अवॉर्डी सेवा सिंह मुवाल, स्टेट शिक्षक अवॉर्डी राजकुमार सलेमगढ़ और अनूप सिंह, उपप्रधान प्रमोद बजाज, संरक्षक प्रदीप जांगड़ा एडवोकेट, रिछपाल तरड़, मिथलेश रोहिला, भारत गोयल और ब्राइट गोदारा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें