भूना।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी अभिलाषा
भूना। गांव सनियाना की बेटी अभिलाषा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा महिला क्रिकेट टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की कर ली। अभिलाषा चार वर्षों से बाबा द्रोणगिरी क्रिकेट अकादमी में कोच मंदीप सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। उनका चयन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है।
2 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अभिलाषा ने हरियाणा की ओर से कुल छह मुकाबले खेले और गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पुडूंचेरी के खिलाफ 6 ओवर में 19 रन दिए। छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.3 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट झटके।
चंडीगढ़ के खिलाफ 7 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। मुंबई के खिलाफ 7 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। केरल के खिलाफ 38 रन दिए, जबकि पंजाब के खिलाफ 7 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट हासिल कर चुकी है। पिता राकेश कुमार ने बताया कि बेटी बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित रही है।