फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तिलक नगर में मकान से हुई चोरी मामले में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी लखविंदर सिंह।
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने तिलक नगर में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान तिलक नगर निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने 22 नवंबर को तिलक नगर वार्ड 16 निवासी रविंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, सुबह उसके परिवार के लोग काम पर चले गए थे। दोपहर को जब वह खाना खाने घर आया तो उसने देखा कि उसके घर में सामान बिखरा पड़ा था। जब उसके घर से कनाडा व ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, टॉप्स की जोड़ी, कैमरे का डीवीआर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें