फतेहाबाद। शहर के शास्त्री नगर में बुधवार सुबह 32 वर्षीय युवक विजय ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया। युवक ने करीब एक साल पहले ही फतेहाबाद की ही युवती से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह विजय फांसी पर लटका मिला।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। विजय कुमार मजदूरी करता था। परिजनों ने आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।