फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आंधी से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
गांव तामसपुरा-हड़ौली के बीच तेज आंधी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा पेड़स्त्रोत परिजन
विज्ञापन
रतिया। गांव तामसपुरा-हड़ौली के बीच सोमवार शाम तेज आंधी के दौरान पेड़ टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जा गिरा। इस हादसे में बीराबदी निवासी मनप्रीत सिंह (35) की मौत हो गई। मनप्रीत सीमेंट-रेता की दुकान पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था और सामान पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ देव सिंह ने बताया कि मनप्रीत सोमवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट, रेता और बजरी लेकर गांव तामसपुरा जा रहा था। जब वह तामसपुरा और हड़ौली के बीच पहुंचा तो तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक ट्रैक्टर पर गिर गया। इस हादसे में मनप्रीत के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से रतिया नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मनप्रीत शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। जब वह छोटा था तब उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपनी मां और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

गांव तामसपुरा-हड़ौली के बीच तेज आंधी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा पेड़स्त्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें