फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद जागे अधिकारी, तापमान लोगर को ईविन एप में चलाना सीखाया

विज्ञापन
जिला वैक्सीन स्टोर में आईएलआर पर लगे तापमान लोगर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। वैक्सीन की निगरानी के जिला वैक्सीन स्टोर और कोल्ड चेन पर लगाए गए तापमान लोगर को ईविन एप के सॉफ्टवेयर से बदल दिया गया। लेकिन एक साल तक अधिकारी और कर्मचारियों को जानकारी नहीं दी गई और न ही ट्रेनिंग दी। करीब एक साल से तापमान लोगर आईएलआर पर सिर्फ दिखावे के रह गए थे। यहां तक कि तापमान लोगर में डाली गई नेटवर्क सिम चालू हैं और इनका भुगतान हो रहा है। अब एक साज बाद अधिकारी जागे और कर्मचारियों को तापमान लोगर को ईविन एप में चलाना सीखाया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला वैक्सीन स्टोर और कोल्ड चेन पर लगाए गए तापमान लोगर को ईविन एप से जोड़ा गया था। एप पर अधिकारी और कर्मचारी देख सकते थे कि जिला वैक्सीन स्टोर और कोल्ड चेन में रखी वैक्सीन को सही तापमान मिल रहा है या नहीं। कहीं तापमान सही न मिलने के कारण वैक्सीन खराब तो नहीं हो गई है। अब एक साल बाद पंचकूला के अधिकारी जागे और शुक्रवार को ट्रेनिंग दी गई और तापमान लोगर को ईविन एप में चलाया गया। सॉफटवेयर लोगर के ईविन एप से गायब होने पर अफसर अनजान बने हुए है। जिले के जिला वैक्सीन स्टोेर में 8 और 27 कोल्ड चेन प्वाइंट पर तापमान लोगर लगाए गए हैं।
घर बैठे देख सकते हैं कर्मचारी, वैक्सीन सही तापमान में है या नहीं
स्वास्थ्य विभाग ने डीवीएस और कोल्ड चेन प्वाइंट पर स्टोर की गई वैक्सीन के तापमान को घर बैठे जांचने के लिए तापमान लोगर लगाए थे। छुट्टी होने या फिर शाम को कोल्ड चेन प्वाइंट और डीवीएस बंद होने के बाद वहां रखी वैक्सीन की निगरानी के लिए ये सिस्टम शुरू किया गया ताकि पता चल सके कि वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री तापमान मिल रहा है या नहीं। बिजली सप्लाई बंद होने पर फ्रीजर बंद होने हो जाते हैं, ऐसे में तापमान बढ़ जाता है और वैक्सीन खराब होने का खतरा रहता है। ऐसे में तापमान लोगर से मोबाइल एप में ये जांच सकते हैं कि वैक्सीन सुरक्षित है या नहीं। अगर तापमान ज्यादा हो जाता है तो मोबाइल पर अलार्म भी बजने लगता है। ऐसे में अधिकारी और कर्मचारी वैक्सीन को खराब होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारी और कर्मचारियों को दिए गए हैं मोबाइल, जांच सकते हैं स्टॉक
ईविन (इलेक्ट्रोनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) एक मोबाइल एप है। इसकी शुरूआत के बाद जिला अधिकारियों और कोल्ड चेन हेंडलर को मोबाइल दिए गए थे। इन मोबाइल पर ईविन एप शुरू की गई। ईविन एप से ये जानकारी भी मिलती है कि किस केंद्र पर कितनी वैक्सीन रखी है। अगर वैक्सीन की मात्रा कम होती है तो उसकी तुरंत व्यवस्था की जा सकती है। एक-दूसरे सेंटर से वैक्सीन का आदान-प्रदान किया जा सकता है।
कोट
ईविन एप में कई बार फेरबदल हो चुका है और वर्जन बदला गया है। नए वर्जन में पहले की तरह से तापमान लोगर की जानकारी नहीं थी। करीब एक साल से उन्हें जानकारी नहीं मिल रही थी। इस संबंध में पंचकूला अधिकारियों को जानकारी दी गई। शुक्रवार को ट्रेनिंग दी गई है और नए वर्जन के बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन

-बलवान सिंह, इंचार्ज, जिला वैक्सीन स्टोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें