फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक साल पहले नाबालिग की करवाई थी शादी, लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 23 Dec 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल की शिकायत पर सदर पुलिस ने नाबालिग युवती की शादी करवाने पर नाबालिग के पति, सास-ससुर व माता पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि गांव नागपुर निवासी दलबीर व कविता ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी की शादी एक साल पूर्व 20 दिसंबर 2024 को ढाणी दादुपुर निवासी तेलूराम व सुमन के बेटे दिनेश के साथ की थी तथा नाबालिग लड़की 4 माह की गर्भवती भी हो गई।
जिसकी दवाई लेने के लिए उसका पति आशा वर्कर के कहने पर वह अपनी पत्नी को साथ लेकर नागपुर पीएचसी में लेकर गया। पीएचसी में कागजात मांगने पर पता चला कि गर्भवती पत्नी अभी नाबालिग है। पीएचसी नागपुर के अधिकारियों से मामले की सूचना मिलने के बाद बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने मौके पर जाकर दस्तावेजों की जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

जिसके बाद रेखा अग्रवाल ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिग के पति दिनेश ,सास-ससुर तेलूराम व सुमन व गांव नागपुर निवासी माता पिता दलबीर व कविता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें