फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पानी भरने गई महिला की नहर में डूबने से हुई मौत

Thu, 26 Jun 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव धारसूल कलां निवासी 45 वर्षीय महिला कैलाशो। फाइल फोटो
विज्ञापन
कुलां। गांव जापतेवाला के पास रतिया ब्रांच नहर से पानी लाने गई महिला पांव फिसलने से नहर में गिर गई और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव धारसूल कलां निवासी 45 वर्षीय महिला कैलाशो वीरवार को गांव जापतेवाला के पास खेतों में धान रोपाई कर रही थी। उस दौरान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह रतिया ब्रांच नहर के जापतेवाला पुल के पास से पानी लेने के लिए गई थी।
पानी भरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। तैरना नहीं आने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी और डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं नहर में महिला के गिरने का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसको नहर से बाहर निकाला। जब तक महिला को नहर से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें