फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टायर फटने से गाड़ी पलटकर पेड़ से जा टकराई, दो लोगों की मौत

Sun, 05 Apr 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद-भूना रोड पर गांव जांडली कलां के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद क्ष
विज्ञापन
फतेहाबाद/भूना। गांव जांडली कलां बस स्टैंड के पास रविवार सुबह एक इको गाड़ी टायर फटने से तीन बार पलटकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ लोग घायल हैं जिनमें से दो को गंभीर हालत के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। गाड़ी में सवार लोग पंजाब के संगरूर जिले के गांव गुलाड़ी से फतेहाबाद में एक शादी समारोह में काम करने आ रहे थे।
विज्ञापन


भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि इको गाड़ी में 10 लोग सवार थे। फतेहाबाद जा रही यह गाड़ी करीब आठ बजे जांडली कलां बस स्टैंड के पास पहुंची तो चालक साइ़़ड का पिछला टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी तीन बार पलटते हुए पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से लोग अंदर ही फंस गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की मदद से घायलों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला। रहनवाली (टोहाना) निवासी जग्गा सिंह (33) और गुलाड़ी निवासी आर्यन (20) की मौके पर ही मौत हो गई। इनके सहित आठ अन्य लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गुलाड़ी निवासी राहुल (20) और साहिल (22) को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक कुलबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, रमन सिंह, अजय सिंह और एक अन्य को मामूली चोटें आईं हैं और अभी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन



घायलों को खिड़की काटकर बाहर निकाला

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामपाल खिलेरी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से खिड़की काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। दोपहर बाद मृतक जग्गा सिंह और आर्यन के शवों को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए। फिलहाल घायलों के बयान के आधार पर इतफाकिया कार्रवाई की है।



इकलौते बेटे की मौत से परिवार का सहारा टूटा
आर्यन की मौत की सूचना पर परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। उसकी मां और अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता जियालाल ने बताया कि बेटे को रोका था कि वह नहीं जाए लेकिन नहीं माना। वह पंजाब के मूनक में स्थित कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ काम करके घर खर्च निकाल रहा था। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी उम्मीद थी कि वह पढ़ लिखकर परिवार का सहारा बनेगा लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

-
दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

हादसे में जान गंवाने वाले जग्गा सिंह के पिता अमरीक सिंह ने बताया कि दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बेटा सुबह घर से काम पर निकला था और कुछ ही देर में उसकी मौत की सूचना से परिवार पर कहर टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें