फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली तार से पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग

Fri, 13 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। बैजलपुर में बिजली के ढीले तारों से निकली चिंगारी के कारण जलकर राख हुई पराली से भरी ट्राली
विज्ञापन
भूना। गांव बैजलपुर में बिजली के ढीले तारों की चपेट में आने से पराली से भरी ट्रॉली में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी पराली जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन

गांव जांडली कलां निवासी किसान रमेश जागलान बैजलपुर से दो एकड़ की पराली ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर अपने गांव लौट रहा था। गांव की फिरनी पर ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के ढीले तार ट्रॉली में भरी पराली से टकरा गए। इससे निकली चिंगारी से पराली में आग लग गई।
आग तेजी से फैलने के कारण पूरी ट्राली में भरी पराली इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों और दमकल कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन पराली पूरी तरह जल गई। किसान रमेश कुमार ने बिजली निगम से आर्थिक सहायता देने और ढीले तारों को दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें