फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मॉडल टाउन सड़क पर पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग

Wed, 12 Nov 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते निका सिंह आदि ग्रामीण। संवाद - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में राज्य प्रगति डैशबोर्ड पर मेगा परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए। (डीआईपीआरओ)
विज्ञापन
भूना। हिसार रोड पर मॉडल टाउन की मुख्य सड़क पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेतों से लाई जा रही पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रॉली धू-धू कर जल उठी और कुछ ही मिनटों में पराली राख में बदल गई। हालांकि, ट्रैक्टर चालक महेंद्र सिंह की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टल गया। उन्होंने समय रहते ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर लिया, जिससे ट्रैक्टर जलने से बच गया।
विज्ञापन


चंदन नगर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह पशुओं के चारे के लिए पराली का स्टॉक लेकर आ रहे थे। हिसार रोड पर मॉडल टाउन की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही अचानक ट्रॉली में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा फेंके गए बीड़ी-सिगरेट की चिंगारी से आग लगी होगी। स्थानीय लोगों ने चालक को आग की जानकारी देकर बाल्टी से पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पराली में लगी आग विकराल होती गई। वहीं, सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्दियों में पराली का परिवहन आम है, लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें