फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हंस मार्केट में जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध होने पर लौटी

विज्ञापन
हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने आए अ​धिकारियों से बात करते दुकानदार। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। हंस मार्केट में मंगलवार दोपहर बाद नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने जेसीबी लेकर पहुंची। इस दाैरान कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। कुछ दुकानदारों ने नगर परिषद के कर्मचारियों पर पक्षपात के आरोप लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा, जिसके बाद टीम बिना कोई कार्रवाई किए लाैट गई। नगर परिषद सचिव गोविंद और सीएसआई सतपाल सैनी की अगुवाई में टीम जैसे ही कार्रवाई के लिए पहुंची, दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
आरोप था कि परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना था कि कार्रवाई एक नंबर दुकान से शुरू करने के बजाय बीच की दुकानों पर की जा रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव गोविंद ने बताया कि नगर परिषद की तरफ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत हंस मार्केट में टीम पहुंची थी। टीम ने बेंच आदि हटवाने थे लेकिन दुकानदारों को लगा कि शेड हटवाए जा रहे हैं। भेदभाव के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें