फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुत्ते को बचाने में गई आढ़ती के बेटे की जान, दो दोस्त घायल

Sat, 16 Aug 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। अर्पित कंबोज का फाइल फोटो
विज्ञापन
भूना। आढ़ती मदन कंबोज के इकलौते बेटे अर्पित की जालंधर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह उस समय हुआ, जब अर्पित अपने दो दोस्तों के साथ बाइक परजिम जा रहा था।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े चार बजे जालंधर के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक फिसल गई और अर्पित का सिर डिवाइडर से जा टकराया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्पित जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। वह यूनिवर्सिटी के सामने एक किराये के फ्लैट में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन भूना से जालंधर पहुंचे। चाचा सुरेश कंबोज ने बताया कि वह तीन साल पहले बीएससी में दाखिला लेकर पढ़ाई के लिए जालंधर गया था और छुट्टियों में ही घर आता था। जालंधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें