फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शरद पूर्णिमा मेले के लिए चली विशेष बस धांगड़ के पास हुई खराब

Thu, 15 Oct 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नए बस स्टैंड से सालासर के लिएबस को रवाना करते यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शरद पूर्णिमा में सालासर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से शुरू की गई विशेष बस सेवा पहले ही दिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। नए बस स्टैंड से वीरवार को सालासर के लिए सुबह 10.40 बजे रवाना हुई विशेष बस निर्धारित समय से करीब 30 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन

अभी बस ने कुछ ही दूरी तय की थी कि गांव धांगड़ के पास वह खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस खराब होने की सूचना मिलने के बाद यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह की ओर से दूसरी बस की व्यवस्था की गई। इसके बाद यात्रियों को सालासर के लिए रवाना किया गया। इस बस को खुद यातायात प्रबंधक की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पहले दिन यात्रियों को जो परेशानी हुई है वह आगे नहीं होगी। बस खराब होने के काफी कारण होते है। जैसे ही उन्हें सूचना प्राप्त हुई है तुरंत प्रभाव से दूसरी बस का प्रबंध कर बस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें