फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पीएम-सीएम के बैनर पर कालिख पोतने के मामले में रिपोर्ट दर्ज, कांग्रेस नेता तलब

Wed, 26 Nov 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के बाहर लगे बैनर पर पीएम-सीएम व कैबिनेट मंत्री की फोटो पर कालिख पोतने के मामले में शहर पुलिस ने पांच दिन बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी परमजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ये मामला मंगलवार को दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय ठरवा को पूछताछ के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

परमजीत कौर द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि सरकारी संपत्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने खराब करने की कोशिश की है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के होर्डिंग पर ब्लैक मार्किंग की गई है। इसलिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें