फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उकलाना रोड पर 10.2 किलो चूरा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। सीआईए रतिया टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10.2 किलो चूरा पोस्त बरामद कर एक आरोपी गुलाब सिंह निवासी अरनो, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रिछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काफी मात्रा में चूरा पोस्त गांव सनियाना क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तुरंत रणनीति बनाकर संदिग्ध स्थान पर नाका लगाया। कुछ देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोककर पूछताछ की। व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 10 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें