फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इस वर्ष शुरू हो सकता है 200 बेड का नया अस्पताल

Fri, 26 Dec 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगाई गई डिजिटल एक्सरे मशीन पर काम करते हुए रेडियोग्राफर संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। काम तय समय पर पूरा रहा तो जिला मुख्यालय पर वर्ष 2026 में जून माह के बाद नया नागरिक अस्पताल भवन मिल सकता है। सेक्टर 10 में 200 बेड क्षमता वाले अस्पताल का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। अब तक करीब 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके निर्माण पूरा करने की समय सीमा जून 2026 तय है।
विज्ञापन

नया अस्पताल भवन तैयार होने के बाद मौजूदा नागरिक अस्पताल से सभी सेवाएं वहां स्थानांतरित की जाएंगी। शिफ्टिंग के बाद नए परिसर में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर कई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने की योजना है। इससे जिले के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
इसी बीच वर्तमान नागरिक अस्पताल भवन का स्वरूप भी बदला जा रहा है। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण का कार्य जारी है। अस्पताल परिसर, वार्ड और अन्य सुविधाओं को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लैप्रोस्कोप मशीन पहुंच चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए वर्ष से यहां दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना में दूरबीन ऑपरेशन नागरिक अस्पताल के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा। नए अस्पताल के शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होने की संभावना है।
-
जिला अस्पताल को मिली 500 एमए की एक्सरे मशीन
नागरिक अस्पताल को 500 एमए की नई एक्सरे मशीन मिल चुकी है। अस्पताल में पुरानी मशीन होने के कारण आए दिन खराब हो रही थी। अब स्वास्थ्य विभाग नए साल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी सुविधा शुरू करने वाला है।
-
अस्पतालों में डॉक्टरों की स्थिति
अस्पताल



स्वीकृत

कार्यरत

खाली पद
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद

42

24

18
नशा मुक्ति केंद्र


01

01

00
पाॅलीक्लीनिक अस्पताल
02

00
02
नागरिक अस्पताल टोहाना

42

10

32
नागरिक अस्पताल रतिया


11

06

05
सीएचसी भूथनकलां

07

05

02
सीएचसी भट्टूकलां


07

03

04
सीएचसी बड़ोपल

07

07

00
सीएचसी जाखल


07

04

03
सीएचसी भूना


07

05

02

दवाइयों का संकट बरकरार, हड्डियों के शुरू नहीं हुए ऑपरेशन
जिले भर के सरकारी अस्पतालों में दवाइयों का संकट बरकरार है। अस्पतालों में कफ सिरप नहीं है। पिछले दिनों दर्द निवारक और बुखार की दवाई भी अस्पतालों में नहीं थी। करीब डेढ़ करोड़ की उधारी है। नागरिक अस्पताल को हड्डी रोग विशेषज्ञ तो मिल चुका है लेकिन सी-आर्म मशीन न होने से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
-
मरीजों के लिए शुरू हुई फ्री डायलिसिस सुविधा
नागरिक अस्पताल में पीपीपी मोड़ पर डायलिसिस सेंटर चल रहा है। मरीजों के लिए इस साल ये सुविधा निशुल्क की गई है। अब किसी भी कैटेगरी का मरीज यह सुविधा ले सकता है।
-
खान-पान बढ़ा रहा बीपी-शुगर मरीज
जिले में खानपान की बदलती आदतों के कारण मरीज बीपी-शुगर की चपेट में हैं। बीपी शुगर को लेकर 4.27 लाख लोगों की जांच हुई। इसमें बीपी के मरीज 31 हजार मिले हैं। जिले में शुगर के 20500 मरीज मिल चुके हैं।
-
नशा पीड़ितों को टोहाना में ही मिलेगा उपचार
नशा पीड़ितों को उपचार के लिए फतेहाबाद के बाद अब टोहाना में एटीएफ शुरू हो चुका है और नए साल से यहां पर मरीजों को भर्ती करके उपचार देने की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। टोहाना में मरीजों की सुविधा के लिए 100 बेड का नया अस्पताल भवन भी बन रहा है जो कि 2026 में पूरा होने की उम्मीद है।
-
आयुष्मान भारत योजना के पात्रों को लगा है झटका
जिले में इस बार आयुष्मान भारत योजना में काफी फेरबदल हुआ है। योजना के तहत ऑपरेशन संबंधित कई पैकेज सरकारी अस्पतालों के लिए रिजर्व किए गए। जबकि अधिकतर सुविधाएं सरकारी अस्पतालों में नहीं है। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 6.89 लाख पात्र हैं।
-
नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद मरीजों को अब पहले से ज्यादा सुविधाएं मिल सकेंगी। नए साल से दूरबीन ऑपरेशन भी शुरू हो पाएंगे। कैंसर पीड़ितों के लिए सप्ताह में एक दिन ओपीडी भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें