फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रसूलपुर में बारदाना के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने 7 घंटे बाद पाया काबू

विज्ञापन
गांव रसूलपुर स्थित राइस मिल के बारदाना गोदाम में आग बुझाने में लगे दमकलकर्मी व पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
कुलां। गांव रसूलपुर स्थित राइस मिल के बारदाना गोदाम में बुधवार रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें व तेज धुआं उठते देखकर गोदाम संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कुलां चौकी पुलिस के कर्मचारी, मार्केट कमेटी सचिव संदीप लोहान और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। तीन जेसीबी मशीनों और दमकल विभाग की पांच गाड़ियों से कर्मियों ने लगभग 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक गोदाम में रखा पूरा बरदाना जल चुका था।
विज्ञापन

धारसूल दमकल केंद्र के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार रात को डायल 112 की टीम से उन्हें सूचना मिली थी। जिस पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों व पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। इसके बाद जिले के अन्य फायर स्टेशनों से गाड़ी और जेसीबी मशीनों को मंगवाया गया। कुछ समय बाद ही रतिया, भूना, टोहाना व जाखल केंद्र से दमकल गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। उन्होंने बताया कि गोदाम में लगी आग इतनी भयंकर रूप धारण कर चुकी थी कि दमकल की पांच गाड़ियां भी तुरंत काबू नहीं पा सकी। आग को शांत करने में रात 8 बजे से टीमें लगी थीं और करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 3 बजे आग को बुझाया जा सका। कुलां पुलिस चौकी प्रभारी एसआई भानसिंह और उनकी टीम ने भी पूरी बहादुरी और जज्बे के साथ आग को काबू करने में मदद की। गोदाम में लगी आग का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।


गोदाम में रखे थे 70 हजार कट्टे बारदाना और तिरपाल गोदाम मालिक
दीपक कुमार ने बताया कि बारदाना गोदाम से आग की लपटों के साथ निकलता धुआं देखने के बाद उन्होंने ही जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियों के साथ कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक दीपक कुमार के अनुसार गोदाम में करीब 70 हजार कट्टे बारदाना व 30 से 40 तिरपाल रखे थे, जो जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें