फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बंदरों के झुंड ने महिला पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बंदरों के झुंड से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। पिछले पांच दिनों से अस्पताल परिसर में पांच से छह बंदर घूम रहे हैं। बुधवार दोपहर को अस्पताल में बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला बोल दिया और उसको काट लिया। इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है और उसे नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

गांव बड़ोपल निवासी 45 वर्षीय सलोचना ने बताया कि उसकी पुत्रवधू की डिलीवरी हुई है और वार्ड में दाखिल है। बुधवार दोपहर को पार्क में कपड़े सुखा रही थी, इस दौरान बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया और उसके पैर पर काट लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बंदरों को भगाया। अस्पताल परिसर में पिछले पांच दिनों से बंदरों का झुंड घूम रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदारों का काटने का प्रयास करते है। लेकिन बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन ने वन्य जीव प्राणी विभाग को सूचना तक नहीं दी है।
कोट
अस्पताल परिसर में काफी संख्या में बंदर आ गए है। महिला को काटने की जानकारी मिली है। वन्य जीव प्राणी विभाग को इस संबंध में सूचना दी जा रही है ताकि वह इन्हें पकड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें