फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना रोधी कोविशील्ड और कोवैक्सीन का स्टॉक खत्म, फील्ड में 200 से कम बची

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान को झटका लगा है। जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना रोधी कोविशल्ड और कोवैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। फील्ड में 200 से भी कम वैक्सीन बची है। हिसार से उधार में लाई गई कोरोना वैक्सीन भी खत्म हो गई है। वैक्सीन का नया स्टॉक आने में अभी एक से दो दिन लग सकते हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जिला स्तर के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग में अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

अभी राज्य स्तर के अधिकारियों को भी वैक्सीन के स्टॉक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राज्य स्तर पर वैक्सीन अलॉट होने के बाद ही जिला स्तर पर अलॉट की जाएगी। बुधवार को जिले में 503 लोगों को ही कोरोना से बचाव का टीका लग पाया है जबकि पहले ये आंकड़ा तीन हजार के बीच रोजाना पहुंच रहा था। सबसे बड़ा झटका मेरा गांव सुरक्षित गांव में चुने गए गांवों को लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाकर यहां पर 100 फीसदी टीकाकरण अभियान को पूरा करना था।
फील्ड में 200 से भी कम वैक्सीन बची
कोरोना वैक्सीन का पिछले तीन दिन में मात्र 500 डोज का ही स्टॉक पहुंचा है। को वैक्सीन की 500 डोज मिली थी जिसे दूसरी डोज में ही इस्तेमाल किया जाना है। इसके अलावा जिले में वैक्सीन नहीं पहुंची है। अधिकारियों की माने तो पूरे जिले में फील्ड में मात्र 200 से भी कम डोज बची है। जबकि रोजाना 25 से 30 सेंटरों पर करीब 3500 से 4000 के बीच डोज की जरूरत होती है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 6
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 59
45 से 59 साल साल 119
18 से 44 साल 319
224574 लोगों को लगी पहली डोज
जिले में अभी तक 224574 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जिले में करीब 6 लाख 25 हजार पात्रों को वैक्सीन लगनी है। 39914 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी है। अभी तक कुल टीकाकरण 264488 हुआ है। 18 से 44 आयु वर्ग के 103248 लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। 45 से 59 साल के 61313 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है।
कोट
जिले में वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। एक या दो दिन में वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को वैसे भी रूटीन टीकाकरण अभियान था। वैक्सीन का स्टॉक आने के बाद अभियान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें