फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों और प्रशासन के बीच आधे घंटे चली बैठक बेनतीजा

Wed, 11 Nov 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीसी कार्यालय के बाहर किसानों के पड़ाव पर पहुंची महिलाएं। संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नहरों में लगातार दो सप्ताह पानी छोड़ने और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का एक लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग पर प्रशासन के साथ किसानों की वार्ता बेनतीजा रही। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो किसान चंडीगढ़ कूच करेंगे।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और एसडीएम राजेश कुमार की मौजूदगी में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। करीब आधे घंटे चली बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की मांगों पर बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया।
हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन मांगों को पूरा करने का अधिकार उनके पास नहीं है। इस कारण प्रशासन ने मांगें मानने में असमर्थता जताई और बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद मनदीप नथवान ने बताया कि किसानों ने नहरों में महीने में केवल सात दिन पानी देने के नए शेड्यूल का विरोध किया है। गेहूं की बिजाई के लिए नहरों में लगातार दो सप्ताह पानी छोड़ने की मांग उठाई गई है। उनका कहना था कि सात दिन पानी मिलने से किसानों की जरूरत पूरी नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से पूरी तरह बर्बाद हुई फसलों के लिए प्रति एकड़ एक लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी गई। समिति ने सरकार की ओर से पांच एकड़ तक 15 हजार रुपये मुआवजा देने के प्रावधान पर भी आपत्ति जताई। किसान नेताओं का कहना है कि इतनी कम राशि से प्रभावित किसानों को राहत नहीं मिलेगी।
-
धरने में महिलाओं की दिखी भागीदारी
धरनास्थल पर वीरवार को महिलाएं भी पहुंची। धरने की अध्यक्षता किसान नेता महेन्द्र मोचीवाली, सुक्खा दिगोह और कुलदीप ढाबी ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन और धरने को सतीश बैनीवाल, जगदीश जुगलान, प्रकाश ममेरा, भरत सिंह दैयड़ सहित अनेक प्रमुख किसान नेताओं ने संबोधित किया और किसानों को एकजुट रहकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। किसान समिति ने एलान करते हुए कहा कि 16 नवंबर को करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस पर पक्के मोर्चे पर नशा विरोधी दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें