फतेहाबाद में गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे के पिता सिपाही राजेश को सहायता राशि चेक देते हुए पुल
फतेहाबाद। जिला पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत राजेश जांगड़ा के बेटे युवांश के इलाज के लिए स्विट्जरलैंड निवासी एवं मूल रूप से ढाणी टाहलीवाली के सतपाल उर्फ पप्पू ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए एक लाख रुपये की सहायता राशि भेजी है। यह सहायता डीएसपी कुलवंत के माध्यम से पीड़ित परिवार को सौंपी गई।
सतपाल के भतीजे मनिंद्र सिंह, पूर्व सरपंच सुखदेव माचरा और संदीप सैनी ने डीएसपी कार्यालय पहुंचकर राजेश जांगड़ा को यह राशि सौंपी।राजेश का बेटा युवांश एक अत्यंत दुर्लभ बीमारी एसएमए टाइप-1 (सर्वाइकल मस्कुलर एट्रोफी) से पीड़ित है। इस बीमारी के इलाज में लगने वाले इंजेक्शन की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है, जो क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाई जा रही है। राजेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बेटे के इलाज के लिए सहायता की अपील की थी, जिसे देखकर प्रवासी भारतीय सतपाल पप्पू ने यह मानवीय कदम उठाया। संवाद