फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कमेटी रखेगी कचरा उठान पर निगरानी, लापरवाही मिली तो रुकेगा भुगतान

Wed, 15 Oct 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मॉडल टाउन में लोगों को कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूक करती टीम। स्रोत : नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका कुरुक्षेत्र की एजेंसी को दिया है, लेकिन फर्म की ओर से कचरे का समय पर उठान न होने और शहर के मुख्य चौक में डंपिंग प्वाइंट बनाने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

इस पर नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने सख्ती करते हुए व्यवस्था की निगरानी के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी में चार पार्षदों को शामिल किया गया है। पार्षद नगर परिषद को रिपोर्ट देंगे। लापरवाही पाए जाने पर भुगतान रोका जाएगा। नगर परिषद ने एजेंसी 10.45 करोड़ में पांच साल के लिए ठेका दिया है।
नगर परिषद प्रधान खिंची का कहना है कि सोशल मीडिया व आम लोगों के जरिए लगातार कचरा उठान न होने को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कमेटी में पार्षद मोहन लाल नारंग , निर्मल सिवाच, सुरेंद्र डिंगवाल और निलांशी शर्मा को शामिल किया गया है। नगर परिषद प्रधान ने निर्देश दिए हैं कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फर्म को भुगतान किया जाएगा। काम संतोषजनक नहीं मिलता है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के सेकेंडरी प्वाइंट से समय पर कचरा उठान नहीं हो रहा है। इसके अलावा कॉलोनियों में भी कचरा उठान को लेकर मनमानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें